👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित नाले की सफाई समय पर ना होने से बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि नालों की सफाई की जाए जिससे बारिश के दौरान जल निकासी हो पाए। बारिश से पहले नालों की सफाई नहीं की गई तो क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाएगी जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगेगा।
आपको बता दें कि हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित नालों में गंदगी जमा है जो बीमारी का नया पता बन चुकी है। यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं की गई तो बीमारी का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और समय रहते साफ-सफाई कराएं।






















