👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ रेंज के एडीजी राजीव सभरवाल ने शनिवार को हापुड़ देहात थाने का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मिली अनियमितताओं पर एडीजी ने नाराजगी जाहिर की और उन्हें शीघ्र ही सुधारने के निर्देश दिए।

सबसे पहले एडीजी ने जनसुनवाई डेस्क, आगुंतक कक्ष और महिला कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर आदि भी चेक किए। थाने में साफ-सफाई का भी जायजा लिया। इस दौरान संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। हापुड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, देहात प्रभारी आशीष पुंडीर व अन्य पुलिसकर्मी इस दौरान मौजूद रहे.
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























