हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में “विधिक जागरुकता एवं साक्षरता कार्यक्रम” के अन्तर्गत जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ रविन्द्र कुमार – प्रथम की अध्यक्षता में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, छाया शर्मा द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध तन्त्र एवं विभिन्न संस्थाओं के विषय में अवगत कराने के उद्देश्य से मुख्य डाकखाना हापुड़ में “”विधिक जागरुकता एवं साक्षरता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का मंच संचालन हेड मुख्य डाकखाना हापुड़ अरुण मोहन द्वारा किया गया जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रविन्द्र कुमार प्रथम उपस्थित समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाऐं एवं बालिकाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है बस उन्हें इमानदारी के साथ मौका दिया जाये और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी अवगत कराया गया। अपर जिला जज/सचि व जिला विधिकसेवा प्राधिकरण, छाया शर्मा द्वारा महिलाओं को मिलने वाली विधिकसेवाओं के बारे में बताया जैसे निःशुल्क अधिवक्ता , महिलाओं की समस्या के समाधान एवं घरेलू हिंसाहिंसा निवारण अधिनियम 2005 इत्यादि के उन प्रावधानों से अवगत कराया जोकि महिलाओं एवं बालिकाओं के हित संरक्षण हेतु उपयोगी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रचना द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं के विधिक अधिकारों की महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर पर सौनाली रत्ना , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, प्रगति अपर सिविल जज (जू०डि ०)-II, हापुड़; महिलाऐं, बालिकाऐ एवं डाकखाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अन्त में मंच संचालनकर्ता अरुण मोहन ने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, व उपस्थित समस्त महिलाओं का विशेष आभार व्यक्त किया।
नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595























