👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की बैरिकेडिंग व चैकिंग के बावजूद भी यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें ऑटो के पीछे लटककर एक युवक यात्रा करता हुआ दिखाई दे रहा है। अपनी जान को जोखिम में डाल इस तरह यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है। मामले में विभाग को सख्ती करनी चाहिए जिससे इस तरह की तस्वीर सामने ना आए। आपको बता दें कि दिल्ली से हापुड़ जाने वाले रास्ते पर गांव अच्छेजा के पास की यह तस्वीर अपने आप में काफी गंभीर है। नियमों का उल्लंघन कर इस तरह चलना जानलेवा साबित हो सकता है।






















