👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव दोताई में शुक्रवार को कूड़े में किसी कारण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब गांव दोताई में कूड़े के ढेर में किसी कारण आग लग गई। आग लगने से उठा धुआं देख लोगों में हड़कंप मच गया जिन्होंने दमकल को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।






















