हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में शुक्रवार की शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब राजस्थान पुलिस ने एक सर्राफ के बेटे को हिरासत में ले लिया। जैसे ही राजस्थान पुलिस के छापे की सूचना सर्राफा बाजार में फैली तो हड़कंप मच गया। सूत्र बताते हैं कि कुछ दलाल सर्राफ के बेटे को छुड़ाने के प्रयास में जुट गए हैं। शहर में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि यह वही सर्राफा है जिसके यहां कुछ महीने पहले आंध्र प्रदेश की पुलिस ने छापा मारा था।
विश्वसनीय सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ का एक सर्राफ छतरी वाला कुआं का रहने वाला है जो फिलहाल श्रीनगर में रह रहा है जिसकी सर्राफा बाजार में दुकान है। शुक्रवार को राजस्थान पुलिस में तैनात क्षेत्राधिकारी, दरोगा, कांस्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हापुड़ के सर्राफा बाजार में पहुंचे और लाखों रुपए के चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में सर्राफा के बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया।






















