जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग के समर्थन में आए लोग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिये जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन को और गति देने के लिए फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में व मनवीर चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को हापुड में संस्था की कार्यकारिणी की एक आवश्यक मीटिंग हुई जिसमें राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि देश में जनसंख्या का असंतुलन बढ़ रहा जिसमें फ़ाउंडेशन ने पूरे देश से आँकड़े इकट्ठा करके बहुत मेहनत से एक ग्राफ़िक के ज़रिए जनसंख्या असंतुलन को दर्शाया गया है उसकी एक पुस्तक तैयार की गई है जिसका ईसंस्करण भी तैयार किया है हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती हैं की देश की इस भयावह स्थिति को दिखाने के लिए हम इस पुस्तक को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाए फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने कहा की देश में तुरंत जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बने उसके लिए 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर पुरे देश के प्रत्येक ज़िले के साथ हापुड़ में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेशानुसार बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा करके धरना दिया जायेगा बैठक में सुधांशु गोयल, ओमप्रकाश और कटार सिंह गुर्जर महासचिव महेन्द्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष, राजेश शर्मा , हिमांशु खारी अरविंद तंवर मुकेश अग्रवाल ईश्वर कुमारी सिसोदिया राष्ट्रीय सचिव महिला विंग, सुनीता शर्मा प्रदेश सचिव महिला विंग, कृष्णा बाना आदि उपस्थित रहे।सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों के मार्गदर्शन का आभार व्यक्त किया।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622


























