पैमाइश कराने के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में दो पक्षों में भूमि की पैमाइश के दौरान विवाद हो गया जिसमें ग्रामीणों की तहसीलदार के साथ नोकझोंक भी हुई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा और किसी तरह मामला शांत कराया।


गाज़ियाबाद के एक उद्योगपति ने कुछ दिन पहले मसूरी गुलावठी रोड पर जमीन खरीदी थी जिस पर कब्जा दिलाने के लिए उद्योगपति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा जिसके बाद तहसीलदार के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया गया और उद्योगपति की भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। मामला बुधवार की दोपहर का है जब तहसीलदार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि को चिन्हित करते हुए उस पर बुलडोजर से सीमांकन कराने लगे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग आग बबूला हो गए जिन्होंने पैमाइश का विरोध करते हुए कहा कि ऐसा होने से उनकी जमीन पर जाने के लिए रास्ता बंद हो जाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद विवादित हिस्से को छोड़कर अन्य सभी जगह सीमांकन कराने पर समझौता हुआ तब जाकर मामला शांत हुआ।

चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर








Related Posts

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
error: Content is protected !!