हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हज यात्रा एक हफ्ते बाद 21 मई से शुरू होगी। ज़ायरीन अपनी तरफ से तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 21 मई से हज यात्रा के लिए हवाई सफर शुरू हो रहा है। जनपद हापुड़ से 184 जायरीन हज करने के लिए जा रहे हैं। हज जाने से पहले प्रशिक्षण और टीकाकरण किया जाता है। अब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। फिलहाल जायरीन को फ्लाइट का शेड्यूल भी नहीं मिल सका है। हालांकि जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुमन गौतम का कहना है कि हर वर्ष हज यात्रा के लिए अक्टूबर के महीने में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती है जो इस बार दिसंबर के महीने में शुरू हुई है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586


























