गौरैया को बचाने की कमान अब बच्चों के हाथों में…










गौरैया को बचाने की कमान अब बच्चों के हाथों में…

हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर. एस. के इंटर कॉलेज सिंभावली में गौरैया की उड़ान टीम के तत्वावधान में शनिवार को गौरैया संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 1200 बच्चों ने प्रतिभागिता की। बच्चों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता,
कविता व कहानी प्रतियोगिता के साथ -साथ मिट्टी के बने घरों को सुंदर रंगों से आकर्षक बनाने व बेकार पड़ी वस्तुओं से बनाए गौरैया के घरों के निर्माण ने सबका मन मोह लिया जो प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को कम संसाधनों में भी अपनी प्रकृति के संरक्षण की सीख देना था।
गौरैया की उड़ान टीम से दिनेश कुमार के द्वारा बच्चों को घर में पड़ी बेकार डिब्बों,बोतलों आदि से गौरैया के लिए घर बनाने बताए।उसी के साथ चारु यादव ने प्लास्टिक की बोतलों से बर्ड फीडर कैसे बनाएं बताया।तान्या यादव ने गौरैया को कौन सा अनाज पसंद है और किस प्रकार के पेड़ों पर रहना वो पसंद करती है की पूरी जानकारी बच्चों को दी।टीम की सदस्या डॉ. रेणु देवी ने सभी को गौरैया की उड़ान टीम के बारे में जानकारी देते हुए अभियान का उद्देश्य बताया।हमारी प्रकृति के संतुलन के लिए बच्चों को गौरैया के संरक्षण के लिए प्रेरित किया व गर्मी के इस मौसम में अपने अपने घरों की छतों पर दाना और पानी के साथ साथ गौरैया के घर भी अवश्य लगाएं।तभी लौटेगी हमारे आँगन में गौरैया।
इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहित व गैरिया की उड़ान टीम के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ से राकेश कुमार, अजय कुमार,ऋषिपाल, वैभव पटेल, अमित सिद्धु, सारिका गुप्ता, अतुल शर्मा का सहयोग रहा।

Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622








Related Posts

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा के धौलाना चौराहे पर रविवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से वाहनों के…

Read more

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की प्रमुख धार्मिक संस्था श्रीराधा गोविंद सेवा समिति की अगुवाई में बरसाना (मथुरा) में मंगलवार 24 फरवरी 2026 को फाग महोत्सव एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को

सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को

बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री

बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
error: Content is protected !!