निकाय चुनाव में फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल का भंडाफोड़










निकाय चुनाव में फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल का भंडाफोड़

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा पुलिस ने निकाय चुनाव में फर्जी वोट डलवाने के उद्देश्य से भारी संख्या में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा। इन दो आरोपियों में नगर पालिका परिषद पिलखुवा के वार्ड-25 से बसपा का सभासद प्रत्याशी हाजी जहीरुद्दीन व जन सेवा केंद्र के संचालक मौहम्मद परवेज सैफी है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 50 फर्जी आधार कार्ड, लैपटाप, प्रिंटर, फोटो सीट, लैमिनेशन पाऊच, वोटर लिस्ट आदि सामान बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि पिलखुवा में गांधी रोड पर फ्लाई ओवर के पास मौहम्मद परवेज सैफी एक जनसेवा केंद्र का संचालन करता है। जिस पर मौहल्ला सद्दीकपुरा निवासी व नगर पालिका पिलखुवा के सभासद पद का प्रत्याशी हाजी जहीरुद्दीन ने मिलकर निकाय चुनाव में फर्जी वोट कराने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड बनाए थे। एक सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पिलखुवा के रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 फर्जी आधार कार्ड, एक लैपटाप, एक प्रिंटर, दो फिंगर प्रिंट रीडर डिवाईस, वोटर लिस्ट वार्ड-25, फोटो पेपर सीट आदि बरामद किया है।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

🔊 Listen to this ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर सिखेड़ा गांव के पास ईंटों से लदी…

Read more

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

🔊 Listen to this धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
error: Content is protected !!