सपा-रालोद-आसपा की जनसभा में उमड़े लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला आजम खान का काफिला बुधवार की अपराह्न जैसे ही हापुड़ पहुंच तो दोनों नेताओं के स्वागत के लिए जन सैलाब उड़म पड़ा है। जन सैलाब को देख कर लोग दांतों तले अंगूली दबाते हुए रह गए। ये दोनों नेता हापुड़ में आजाद समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी गठबंधन की नगर पालिका परिषद हापुड़ की चेयरमैन पद की प्रत्याशी पूजा के समर्थन में गढ़ रोड पर स्थित मौहल्ला सोटावली में एक जनसभा को सम्बोधित करने आए थे।
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की तीन राजनैतिक दलों का यह गठबंधन ही भाजपा को रोक सकता है। सभी लोग 11 मई को इतनी बड़ी तादाद में मतदान करें कि लखनऊ में बैठी सरकार को यह संदेश चला जाए कि अब उनके ज्यादा दिन नहीं है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व भूतपूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि आज जो लोग परेशान है उनका दौर भविष्य मे जरुर आएगा। गठबंधन नेताओं ने गठबंधन प्रत्याशी पूजा को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया और कहा कि हापुड़ नगर में सबसे अधिक विकास कार्य होंगे।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील आजाद, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, लोक दल के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद की प्रत्याशी पूजा, आदेश गुड्डू, सीमा तनेजा, योगेंद्र गौतम, हेमंत मिश्रा, प्रोफेसर अब्बास अली, डॉक्टर नजमुद्दीन, संजय यादव, इकबाल कुरैशी, मनोज तेवतिया आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
हापुड़ के वार्ड-23 से सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी आदित्य सूद को वोट देकर विजयी बनाए





























