👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। किसान की खेतों में खड़ी और कटी फसल बर्बादी की कगार पर है। ऐसे में बारिश की वजह से गेहूं की फसल लगातार बर्बाद हो रही है जिससे किसान की चिंता की लकीरें और भी ज्यादा गहरी हो गई हैं। हापुड़ के गांव वझीलपुर के रहने वाले किसान राजकुमार त्यागी और ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि बेमौसम बरसात ने किसानों की नींद उड़ा दी है। फसल प्रभावित हो रही है जिसकी वजह से किसान को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
आपको बता दें करीब 35% फसल खेतों में पड़ी है जिसपर बारिश ने पानी फेर दिया है। किसान सरकार से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।



























