👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव को लेकर मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। हालांकि कुछ प्रत्याशी कह रहे हैं कि चुनाव एकतरफा है और उनकी जीत पक्की है। हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 12 के सभासद पद के बसपा से प्रत्याशी सलाउद्दीन पहलवान ने बताया कि वह रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेंगे और साथ ही चेयरमैन पद पर पुष्पा देवी विजयी होंगी।
मीडिया से बात करते हुए बसपा के प्रत्याशी सलाउद्दीन पहलवान ने कहा क्षेत्र में उनका किसी से मुकाबला नहीं है। चुनाव में जीत हासिल करने के पश्चात इलाके में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पुष्पा देवी को चेयरमैन तथा उन्हें सभासद के पद पर जीत हासिल कराने के लिए उनके पक्ष में मतदान करें।
































