हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड नगर कोतवाली पुलिस और गौकश तस्करों के बीच हुई गोलीबारी में एक गौकश घायल हो गया,जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मौके से तमंचा,कारतूस व खोखा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है।घायल की पहचान जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव खिवाई के शाहनवाज उर्फ पलटी के रेप में की गयी है।पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसौदिया ने बताया कि हापुड नगर पुलिस मंगलवार की मध्य रात्रि के करीब गश्त पर थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी और भाग खड़े हुए। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।घायल बदमाश की पहचान जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव खिवाई का शाहनवाज उर्फ पलटू के रूप में की गई है।उसके फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।घायल बदमाश एक गौकश है जोवर्ष-2020 से गौकशी के एक मामले में फरार चल रहा था।इसके अलावा आरोपी पर और भी मुकद्दमे दर्ज हैं।






















