डांस फॉर द सोल- ब्रेनवेव्स में विश्व नृत्य दिवस का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का उत्साह के साथ आयोजन किया गया। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नृत्य के महत्व को समझाने और कला को सामने लाने के लिए छात्र-छात्राओं ने विशेष सभा का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने विभिन्न परिधानों में, विभिन्न प्रांतों के नृत्य को प्रस्तुत किया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेशू गोयल के बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को जानकारी दी कि नृत्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समिति द्वारा 29 अप्रैल को विश्व दिवस के रूप में घोषित किया गया।
इस मौके पर डायरेक्टर तनु गोयल ने कहा कि नृत्य अभिव्यक्ति का एक रुप है। यह न केवल आपको अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर देता है बल्कि आपको जीवन भर शारीरिक रूप से फिट भी रखता है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































