👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बन जाती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर पालिका ने पिछले तीन वर्षों से इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते घरों में पानी भर जाता है। रिफ्यूजी कॉलोनी की दो सड़कें जर्जर अवस्था में है। रिफ्यूजी कॉलोनी के हालात यह है कि मुख्य चोपला में दुकान और मकानों में पानी घुस जाता है। आपको बता दें कि तीर्थ नगरी में 50 साल पहले नाला तो बना लेकिन अब पानी ओवरफ्लो होने की वजह से स्थिति खराब है। पानी दुकानों में घुस जाता है जिसके चलते लोग बीमारियों के बीच रहने को मजबूर हैं। ऐसे में रिफ्यूजी कॉलोनी का मुद्दा चुनाव में जरूर उठेगा।






















