👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा में नाले की पूरी तरह सफाई ना होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है जिनका कहना है कि ठेकेदारों ने नाले की सफाई तो शुरू की लेकिन सफाई अभियान बीच में ही छोड़ दिया जिसकी वजह से उन्हें बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। सफाई न होने से नाले से निकलने वाली गंदगी, बदबू की वजह से सभी परेशान हैं जिनका कहना है कि वह बीमारियों के बीच में रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई अभियान को पूरा किया जाए और नाले में जमा गंदगी को साफ किया जाए। ठेकेदारों द्वारा नाले की सफाई पूरी ना होने से ग्रामीणों में रोष है। आपको बता दें कि नाले की सफाई ना होने से मच्छर पनप रहे हैं।






















