👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंट बाज लगातार स्टंट कर रहे हैं। कोई हाईवे पर तो कोई गांव में स्टंट कर रहा है। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक युवक गांव में स्टंट करता नजर आ रहा है। सस्ती लोकप्रियता के चलते रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है। आपको बता दें कि रील देखकर अन्य युवा भी अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं। इस तरह स्टंटबाजों पर पुलिस को कार्रवाई करने की जरूरत है।






















