हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने दो दिन पहले एक कीटनाशक कंपनी में धावा बोलकर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चौकीदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

धौलाना के फैक्ट्री एरिया में स्थित ब्लॉक एच 74 में कीटनाशक उत्पाद बनाने वाली कंपनी निमला ऑर्गेनिक के मालिक आर के यादव का कहना है कि अज्ञात चोरों ने उनके यहां धावा बोला और कंपनी में रखे 10 किलो वाट के दो जनरेटर, पांच बड़ी मोटर, गियर बॉक्स तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौकीदार को जब चोरी की घटना का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622






























