हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए 11 मई को चुनाव होंगे। यह चुनाव धीरे-धीरे दिलचस्प होता जा रहा है। यदि 2017 के कुछ आंकड़ों पर निगाह डालें तो प्रकाश में आएगा कि बाबूगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 इमलीवाला से चुनाव में सदस्य पद पर कुल तीन प्रत्याशी मैदान में उतरी जिनमें से गीता को मात्र 7 वोट मिले। प्राप्त मतों का वैध मत के सापेक्ष यह प्रतिशत 2.92 रहा।

आपको बता दें कि साल 2017 के चुनावी मैदान में नगर पंचायत बाबूगढ़ के वार्ड नंबर एक से तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे जिनमें से नीतू देवी ने जीत हासिल की। नीतू देवी की शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है जो निर्दलीय ही मैदान में उतरी है और जीत हासिल की। उनके सामने मधु वरुण तथा गीता भी मैदान में उतरी। 2017 में मधु को ढाई सौ में से 108 तथा गीता को ढाई सौ में से मात्र 7 वोट मिले। गीता की जमानत भी जब्त हुई थी। यदि गीता की शैक्षिक योग्यता पर नजर डालें तो वह निरक्षर है।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595























