हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी तमाम वादे और दावे कर रहे हैं। हर बार चुनाव में प्रत्याशियों का यही रवैया नजर आता है जो वादों को भूल जाते हैं। जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ के वार्ड नंबर एक की भी तस्वीर इन्हीं बात को बल दे रही है। नाली में गंदगी, तालाब में लगा गंदगी का अम्बार लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। बाबूगढ़ के वार्ड नंबर 1 इमलीवाला के साथ-साथ अन्य वार्डों के लोग भी इस बदबू से बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि सभासद ऐसा हो जो क्षेत्र का विकास करें।
आपको बता दें कि साल 2017 के चुनावी मैदान में नगर पंचायत बाबूगढ़ के वार्ड नंबर एक से तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे जिनमें से नीतू देवी ने जीत हासिल की। नीतू देवी की शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है जो निर्दलीय ही मैदान में उतरी है और जीत हासिल की। उनके सामने मधु वरुण तथा गीता भी मैदान में उतरी। 2017 में मधु को ढाई सौ में से 108 तथा गीता को ढाई सौ में से मात्र 7 वोट मिले। गीता की जमानत भी जब्त हुई थी। यदि गीता की शैक्षिक योग्यता पर नजर डालें तो वह निरक्षर है।






















