👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव कुराना के निकट जनपद का तीसरा टोल प्लाजा सोमवार को शुरु हो गया। इससे पहले रविवार को दिन भर ट्रायल होता रहा। यह टोल प्लाजा हापुड़ से बुलदंशहर जाने वाले मार्ग पर थाना हाफिजपुर के अंतर्गत गांव कुराना के निकट स्थापित किया गया है।

यह टोल प्लाजा आधुनिक सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरे व फास्ट टैग आदि सुविधाओं से परिपूर्ण है। टोल प्लाजा के 20 कि.मी. के दायरे में रहने वाले लेागों को मासिक की सुविधा प्रदान की गई है यह मासिक पास 275 रुपए को होगा।

























