👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में युवा सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता के चलते अपनी जान लगातार जोखिम में डाल रहे हैं और कानून का मजाक बनाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर हाईवे पर स्टंट कर रहा है जिसने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों ने कई सवाल उठाए हैं जिनका कहना है कि हाईवे पर इस तरह स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई करने की जरूरत है जिससे इस तरह के स्टंट ना हो।






















