👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी व पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राहगीरों की नजर जब घटना पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर आरपीएफ, जीआरपी व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595























