हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर निकाय चुनाव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रत्याशी नामांकन भरकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। रालोद और आजाद समाज पार्टी ने हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर संयुक्त प्रत्याशी के रूप में आदेश गुड्डू की भाभी पूजा को टिकट देकर मैदान में उतारा है जिन्होंने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ आदेश गुड्डू भी उपस्थित रहे। पूजा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता है महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं की समस्याओं को दूर करना, साथ ही क्षेत्र का विकास करना।

रालोद और आसपा की संयुक्त प्रत्याशी पूजा नामांकन दाखिल करने के लिए लज्जापुरी स्थित भीम आर्मी के कार्यालय से हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी कॉलेज पहुंची। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ वह पैदल ही नामांकन स्थल पहुंची और नामांकन दाखिल किया।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























