👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने पुलिस बल के साथ अलविदा जुमे की नमाज को लेकर क्षेत्रों में पैदल मार्च किया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने धर्मगुरुओं, आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही अपील की कि मस्जिदों के अंदर ही अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाए। इस दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी। मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।






















