👁 1 views Views
टीपी नगर पुलिस चौकी पर लावारिस वाहनों का अम्बार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली की पुलिस चौकी टीपीनगर पर लगे लावारिस व माल मुकदमाती वाहनों के अम्बार को देखकर पुलिस अधीक्षक दंग रह गए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा मंगलवार की दोपहर अचानक निरीक्षण करने हेतु टीपीनगर पुलिस चौकी पहुंचे। कप्तान ने जिधर भी नजर दौड़ाई उधर ही पुलिस द्वारा पकड़े तथा लावारिस वाहनों का अम्बार दिखाई दिया। ये वाहन वर्षा व धूप के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुके है। पुलिस अधीक्षक ने वाहनों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए है।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065
























