कांग्रेस के टिकट पर गजराज सिंह की पत्नी चेयरमैन पद की प्रत्य़ाशी हो सकती है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र (सु.) से कांग्रेस के चार बार विधायक रहे गजराज सिंह ने पुनः कांग्रेस में लौटने का मन बना लिया है। विधानसभा-2022 का चुनाव गजराज सिंह ने कांग्रेस को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर लड़ा था और पराजय का मुंह देखना पड़ा।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस मेरी पार्टी है और मेरी पार्टी रहेगी। कांग्रेस से उनकी विचार धारा मिलती है। कुछ साथियों के कहने पर रालोद से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर कांग्रेस के टिकट पर पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने पर उन्होंने कहा कि अभी पक्का मन नहीं है। चुनाव लड़े अथना नहीं देखेंगे। यदि गजराज सिंह नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर पत्नी को चुनाव मैदान में उतारते है, तो यह भाजपा के लिए कड़ी चुनौती होगी।
चार बार के विधायक रहे गजराज सिंह स्वच्छ छवि, मिलनसार, दुख-दर्द में सहभागिता निभाने वाले एक नेता के रुप में पहचान है। नगर पालिका परिषद हापुड़ में एक दशक के रुप में शासन करने वाली भाजपा से लोग खफा है।
VIMTA LAB: 550 में 45, 999 में 75, 1699 में 85 टेस्ट : 9897298411































