👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में लापरवाही के साथ गंगा नदी में यात्रा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाइफ जैकेट के बिना मोटर बोट पर लोग यात्रा कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि चलती मोटर बोट पर लोग खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं जिससे बोट हादसे का कारण बन सकती है।
गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थ नगरी से जुड़े दो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नाव की छत पर बैठकर एक युवक नजर आ रहा है तो वहीं गंगा में चलती हुई मोटर बोट पर कुछ लोग खड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं जो सेल्फी भी रह रहे हैं। इससे हादसा भी हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को गंभीरता से मामले को लेना चाहिए।





























