👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
भदस्याना गांव के हाजीपुर मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। हादसे के दौरान दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे से एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिसकी शिनाख्त जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी लोकेश कुमार के रूप में हुई है जो बाग में ठेकेदारी का काम करता था।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093





























