हाईटेंशन पावर लाइन नीचे होने से किसानों की जान-माल को खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली के गांव माधापुर मौजमपुर में किसानों के खेत से गुजर रही न्यू हाईटेंशन पावर ग्रिड लाइन के विरोध में रविवार को किसान भड़क उठे और पावर ग्रिड लाइन पर काम कर रहे मजदूरों को काम करने से रोका। पीड़ित किसान पावर लाइन के खम्भों की ऊंचाई बढ़ाने तथा किसानों की क्षतिग्रस्त भूमि का मुआवजा दिलाने आदि की मांग कर रहे थे। सूचना पर उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंची और उन्होंने किसानों को हर सम्भव समझाने का प्रयास किया।
गांव माधापुर मौजमपुर के किसान निरंजन व वीरेंद्र त्यागी आदि के खेतों से न्यू हाईटेंशन पावर ग्रिड की लाइन गुजर रही है। लाइन के खम्भें काफी छोटे है, जिनकी लम्बाई चौड़ाई अन्य खम्भों के मुकाबले अधिक है। किसी-किसी किसान का तो पूरा खेत बिजली के लटकते हुए तारों के घिर चुका है। किसानों का कहना है कि हाईपावर लाइन अत्यधिक नीची होने के कारण किसान की जान और माल पर हर वक्त खतरा लटक रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि किसान अपने खेत में लगे विद्युत के खम्भों पर तार नहीं जोड़ने देगा। किसानों का आरोप है कि बिजली अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण किसानों की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























