👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र के गांव दहीरपुर रज्जाकपुर में आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड में फर्जी तरीके से दर्ज हुई 94 यूनिटों को निरस्त कर दिया। साथ ही राशन डीलर से जवाब मांगा है। यह कदम जांच दल द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है।
गांव दहीरपुर रज्जाकपुर के रहने वाले ब्रह्मदत्त शर्मा ने शिकायत की थी कि गांव का राशन डीलर फर्जी यूनिट बनाकर लोगों का राशन हड़प रहा है। उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक जांच दल का गठन किया जिसने 94 यूनिट की एंट्री गलत पाई और तत्काल प्रभाव से सभी यूनिटों को निरस्त कर दिया। राशन डीलर से जवाब मांगा गया है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225




























