हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों डिवीजन में 18 दिनों के अंदर 92 ट्रांसफार्मर फुक गए जिसके बाद गढ़मुक्तेश्वर तथा पिलखुवा डिवीजन के एक्सईएन, एसडीओ और जेई से 5.19 लाख की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है। निगम का मानना है कि अधिकारियों की वजह से यह नुकसान हुआ है जिसके चलते अधिकारियों की जेब से ही इसकी कीमत वसूली जाएगी।
जनपद हापुड़ में दो फरवरी से 19 फरवरी तक 92 ट्रांसफार्मर फूंक गए जिनमें पिलखुवा डिवीजन में सर्वाधिक 37 ट्रांसफार्मर फुक जो पश्चिमांचल में सातवें नंबर पर है, गढ़ डिवीजन में 34 तथा हापुड़ डिवीजन में 21 ट्रांसफार्मरों फूंके। उच्च अधिकारियों ने पिलखुवा व गढ़ डिवीज़न में रिकवरी के लिए अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।
गढ़ डिवीजन में एक्सईएन कृष्ण अवतार, एसडीओ अंकित कुमार समेत दो को नोटिस कारी किया गया है जबकि जेई संजीव व रवि को भी नोटिस भेजा गया है। वहीं पिलखुवा डिवीजन में एक्सईएन भूपेंद्र कुमार एसडीओ विरेंद्र कुमार, जेई पीयूष व रविकांत को नोटिस भेजा गया है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी






























