👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राशन कार्ड धारकों के सत्यापन के बाद 900 राशन कार्डों को निरस्त किया जाएगा। सत्यापन के दौरान 900 अपात्र ऐसे मिले हैं जो पात्र बनकर सरकार से मुफ्त राशन ले रहे थे। आपूर्ति विभाग जल्द ही 900 राशन कार्ड को निरस्त करेगा। दरअसल गढ़ तहसील क्षेत्र में राशन कार्ड का सत्यापन किया गया जिसमें पाया गया कि सरकारी राशन का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंभावली ब्लॉक में 423, गढ़ ब्लॉक में 409, और गढ़ कस्बे में 87 राशन कार्ड धारक ऐसे हैं जो पीडीएस स्कीम में अपात्र होकर पात्र बनकर लाभ ले रहे हैं। 900 राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































