👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 90 हजार वाहन ऐसे हैं जो कि सड़कों पर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। जनपद में एक अप्रैल 2019 से पहले 119205 वाहन एआरटीओ में पंजीकृत हैं। इनमें से 25634 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुकी है। 90471 वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर चल रहे हैं। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर पांच हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

































