
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): 28 सितम्बर को मॉडर्न पेंटाथलान उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मथुरा में प्रथम बायथल एवं ट्रायथल प्रतियोगिता 2025 में हापुड़ के 9 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। साथ ही सभी खिलाड़ी 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक इंदौर में होने वाली 14वीं मॉडर्न पेंटाथलान बायथल एवं ट्रायथल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश के दल में चयनित हुए ।
एमपीएफआई के राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी रामानंद राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बायथल ट्रायथल का यह प्रथम चैंपियनशिप था जिसमें हापुड़ जिले से 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पीहुल चौधरी और सक्षम शर्मा ने प्रथम दिल्ली पब्लिक स्कूल के तैराकी कोच वंश कुमार देव कुमार शर्मा, अनायशा चौधरी और रिद्धिमा राय ने द्वितीय, वरुण एवं रामेंद्र राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विदित हो कि मास्टर ए वर्ग में विकास चौधरी ने ब बायथल द्वितीय स्थान प्राप्त कर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। उम्मीद करते हैं कि यह सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हापुड़ जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश संयुक्त सचिव राजीव वर्मा, बनर्जी भारती रोईँग संघ के सचिव सुधीर शर्मा आदि ने बधाई दी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























