
ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना बाबूगढ के ग्राम लुखराडा में दो पक्षों में चली अंधाधुंध फायरिंग के आरोप में पुलिस ने 9 लोगो को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे तीन तमंचे,चार खोखा कारतूस व दो बाइक बरामद की है।हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुखराड़ा में बाइक सवार युवकों द्वारा की गई हवाई फायरिंग की घटना मे संलिप्त 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहे व 02 मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपी गांव लुखराडा के आकाश व विकास तथा ग्राम नूरपुर के शिवम शर्मा,करन,प्रशांत, लक्की,रमान,संटू व सनी है।पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।अन्य लोगो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस दबिश दे रही है।





























