हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 87 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई। कैंप में शुगर, बीपी, बुखार आदि की जांच कर चिकित्सकों ने दवाइयां वितरित की। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड व अन्य कार्ड धारकों का मोतियाबिंद आदि का निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कोई स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित ना रहे इसके चलते अस्पताल द्वारा इस कैंप का आयोजन किया गया जहां 87 ग्रामीणों ने हेल्थ कैंप में अपनी जांच कराई। इस दौरान ग्राम प्रधान जयवीर गुर्जर, डॉक्टर शाहबेज़ खान, डॉक्टर देव दत्त आदि उपस्थित रहे।
वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना
🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…
Read more























