
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार को दिनदहाड़े हुई 85 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश दो नहीं बल्कि छह थे। दो बदमाश बाइक पर सवार थे और चार बैकअप के रूप में गाड़ी में मौजूद थे। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है जबकि फरार अन्य पांच बदमाशों की तलाश जारी है। अभी तक कुल पांच बदमाशों की पहचान पुलिस कर चुकी है।
गुलावठी में खाया खाना:
तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हुए जिनका जनपद बुलंदशहर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। बदमाश वारदात के बाद बुलंदशहर की सीमा में पहुंचे जहां उन्होंने एक होटल में बैठकर आराम से खाना भी खाया। पुलिस की टीमें दिन-रात गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, अमरोहा, हापुड़, बागपत, नोएडा में दबिश दे रही हैं।
लूटे थे 85 लाख रुपए:
गौतमबुद्ध नगर के दादरी के घी, तेल आदि के व्यापारी गोपाल गोयल के मुनीम अजय पाल 85 लाख रुपए लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा के सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक में टक्कर मार कर उन्हें गिराया और पिट्ठू बैग लूट कर फरार हो गए। इस लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बैक अप दे रहे थे कार सवार बदमाश:
बताया जा रहा है की बाइक सवार बदमाश को चार अन्य बदमाश एक गाड़ी में सवार होकर बैकअप दे रहे थे। यदि बाइक सवार बदमाशों का प्लान फेल हो जाता तो कार सवार उन्हें बैकअप देते। बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर बुलंदशहर जनपद पहुंचे जहां गुलावठी में एक होटल पर आधा घंटा तक आराम से खाना खाया।
50 हजार का इनाम है घोषित:
बदमाशों का सुराग देने वालों पर ₹50,000 का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल बाइक सवार बदमाशों का साथ देने के आरोप में कार सवार बदमाशों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और एक बदमाश को दबोचा है। फिलहाल पांच बदमाशों की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मुरादाबाद और अमरोहा जनपद के हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867



























