हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यह लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि हापुड़ जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमण की यह लहर हर गांव, कस्बे, शहर व गली-मौहल्ले को अपनी चपेट में ले रही है जिसका नतीजा यह हुआ कि गुरुवार को जनपद हापुड़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 454 हो गई है। कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़ों से हड़कंप मचा है। गुरुवार की शाम तक जनपद हापुड़ में कोरोना से संक्रमित 84 मरीज मिले हैं। गुरुवार की दोपहर तक 30 मरीजों के मिलने के बाद शाम को 54 मरीजों की रिपोर्ट प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई।
ADVERTISE HERE. CALL: 9654657314, 9897153400
गुरुवार की शाम को मिले 54 मरीजों का विवरण:
मुक्तेश्वरा में 1, सिंभावली शुगल मिल के सामने 1, कैंपस के.डी. कॉलेज सिंभावली में 1, कृष्णानगर हापुड़ में 2, श्रीनगर हापुड़ में 3, अर्जुन नगर हापुड़ में 2, आवास विकास हापुड़ में 1, न्यू रामगंज हापुड़ में 1, रेवती कुंज हापुड़ में 1, पीरबाउद्दीन हापुड़ में 1, राधापुरी हापुड़ में 3, मेरठ रोड हापुड़ में 1, आर्यनगर पिलखुवा में 2, कस्तला कास्माबाद हापुड़ में 1, चमरी हापुड़ में 1, वैशाली कॉलोनी हापुड़ में 3, चंद्रलोक कॉलोनी हापुड़ में 1, कनिया कल्याणपुर में 2, नंदपुर धौलाना में 2, धौलाना में 1, वनखंड़ा हापुड़ में 2, आनंद विहार हापुड़ में 1, आदर्श नगर हापुड़ में 2, उपाध्यायनगर गढ़ में 2, देहपा पिलखुवा में 1, शिवपुरी हापुड़ में 1, अतरपुरा चौपला हापुड़ में 2, शास्त्रीनगर हापुड़ में 1, नानपुर गढ़ में 1, फ्रीगंज हापुड़ में 1, एंक्लेव स्वर्गाश्रम रोड हापुड़ में 1, संजय विहार मेरठ रोड हापुड़ में 1, हरद्वारीनगर हापुड़ में 2, दादरी हापुड़ में 1, श्यामनगर हापुड़ में 1, राणा पट्टी पिलखुवा में 1, गिरधरपुर में 1, पटेलनगर हापुड़ में 1 मरीज मिला है।
गुरुवार की दोपहर तक मिले 30 कोरोना मरीजों का विवरण: मोतीगंज हापुड़ में 1, शिवपुरी हापुड़ में 2, सर्राफा बाज़ार हापुड़ में 1, नई पन्नापुरी हापुड़ में 1, शेरपुरकुटी हापुड़ में 1, ब्रह्मपुरी में 1, प्रीतविहार हापुड़ में 1, आवास विकास बुलंदशहर हापुड़ में 1, कोठी सादाक अली हापुड़ में 1, देवलोक कॉलोनी हापुड़ में 1, सिखैड़ा धौलाना में 1, फगौता में 1, ढीकरी में 1, धौलाना में 2, देहरा में 1, नंगला गज्जू में 1, मसौता में 1, मौहल्ला गंज पिलखुवा में 1, शुगर मिल सिंभावली में 1, सादुल्लापुर गढ़ में 1, बझैड़ाखुर्द में 1, शैलंद्र फार्म पिलखुवा में 2, नवी करीम हापुड़ में 1, माली वाली गली पिलखुवा में 1, गोपीपुरा हापुड़ में 2 तथा जैनलोक हापुड़ में 1 कोरोना मरीज मिला। कुल मिलाकर गुरुवार को 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी है तथा मरीजों का उपचार शुरु कर दिया है।
वायरल सच: हापुड़ में नाइट कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक: अफवाहों पर ध्यान न दें
प्लम्बर और समरसेबिल लगवाने के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632:
























