👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार की सुबह 4:00 बजे शुरू हुआ अभियान रात तक जारी रहा. इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने 70 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.
एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि बिजली चोरी की शिकायत मिलने के बाद टीम ने सिंभावली, बक्सर, पलवाड़ा, पसवाड़ा आदि इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जहां कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले 77 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























