हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान बीजेपी के पदाधिकारियों ने देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया।
बीजेपी हापुड़ जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया, वहीं नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि भाजपा विकास के लिए कटिबद्ध है। EHAPUR NEWS से बात करते हुए हापुड़ उत्तरी के नगर अध्यक्ष विनित दीवान ने कहा कि भाजपा देख की एकता और अखंडता के लिए संकल्पित है।
इस दौरान भाजपा हापुड़ जिलाध्यक्ष उमेश राणा, नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, हापुड़ उत्तरी के नगर अध्यक्ष विनित दीवान विनित दीवान, पूर्व अध्यक्ष विकास अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

भाजपा नगर अध्यक्ष हापुड़ (उत्तरी) विनित दीवान का ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:



























