👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,जनपद हापुड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें जनपद हापुड़ से राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डा.रेणु देवी सहित 75 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया।समारोह के मुख्य अतिथि व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।सांसद ने शिक्षकों के सम्मान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षक बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता न करें।शिक्षित समाज ही जीवन में आगे बढ़ता है।


























