हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पिलखुवा नगरपालिका का मूल वित्तीय बजट सोमवार को वर्ष 2021 22 के लिए पारित हो गया। इसमें करीब 75 करोड़ से लंबित विकास कार्य को पूरा किया जाएगा। 70 लाख रुपए पाइपलाइन, 30 लाख रुपए हैंडपंपों की मरम्मत के लिए आवंटित किए गए हैं। सात करोड़ रुपए सड़क निर्माण कार्य, एक करोड़ रुपए जल निकासी के लिए दिए गए हैं। वही वेतन पेंशन, पीएफ और डीजल पर लगभग 12 करोड खर्च होने का अनुमान है। बता दें कि काफी लंबी जद्दोजहद के बाद बोर्ड बैठक में 75 करोड़ का बजट पारित हुआ इससे पहले पांच बार बैठक हुई लेकिन बजट पारित नहीं हो पाया था। सोमवार को बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गीता गोयल, धौलाना विधायक असलम चौधरी, जिला अधिकारी हापुड़ अनुज सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, तहसीलदार संजय सिंह, सभासद मनोज आदि मौजूद रहे
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

Our Trending: ससुर ने दामाद को लड़की के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ा, देखें वीडियो:
चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























