हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित एक समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अतिथियों ने आजादी के अमृत महोत्सव ने निमित्त आयोजित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार में सम्मिलित होने का संकल्प लिया।
जे एम एस कालेज में गत दिनों आयोजित भारत की संस्कृति का उत्सव कार्यक्रम में विजयी विद्यालय के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
समारोह के अतिथि व विधायक विजयपाल ने दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। विधायक, योगाचार्य रोहन आर्य, योगिनी शिवानी शर्मा आदि अतिथियों को पटका पहनाकर व पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सुनील आहलूवालिया, प्राचार्या पारुल शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता, लेफ्टिनेंट प्रियंका शर्मा का सहयोग रहा।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884



























