👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में 72 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं। शासन के आदेश के बाद जिले की तीनों तहसीलों में मदरसों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। 12 बिंदुओं पर मदरसों की जांच की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंपी जाएगी जिसके बाद यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बता दें कि जनपद हापुड़ में कुल मिलाकर 184 मदरसे संचालित हैं जिनमें से 72 बिना मान्यता के चल रहे हैं।




























