हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना की शुरुआत शासन ने कर दी है जिसके तहत गरीब असहाय नागरिकों को हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए 30,000 रुपए खाते में भेजे जाएंगे। जनपद हापुड़ में जल्द ही 700 पात्रों को पारिवारिक योजना का लाभ दिया जाएगा।
जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ?:
सरकार इस योजना का लाभ उन परिवारों तक पहुंचा रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिनके परिवार के मुखिया या कमाऊ व्यक्ति की 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच मौत हो जाने के पश्चात परिवार में भरण पोषण के लिए कोई नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के आवेदन के लिए कमाऊ या मुखिया की मृत्यु के एक वर्ष के भीतर यह आवेदन किया जा सकेगा। शासन से कुल 2.23 करोड़ का बजट जारी किया गया है जिससे चिन्हित 700 पात्रों को लाभ मिलेगा।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































