हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के अंतर्गत हाइवे किनारे टांसपोर्ट के ऑफिस पर बीती रात्रि चोरों ने धावा बोल दिया। ऑफिस के तालों को तोड़कर चोरों ने आफिस में लगे इन्वेंटर, दो बैटरी व 70 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह किसी ने दफ्तर के संचालक गणेश को मामले की जानकारी दी जिसके बाद वह दफ्तर पहुंचे और सामान बिखरा हुआ देख दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गणेश ने बताया कि वह आम दिनों की तरह गुरुवार को ऑफिस का ताला लगाकर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो गल्ले में रखे 70 हजार रुपए, दो बैट्रे और इन्वर्टर गायब थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।




























