हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में हापुड़ माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सोमवार को हापुड़ में एक रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 70 लोगों के ब्लड के नमूने ले गए। जिला संयोजिका आशा सोमानी ने बताया कि माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ समय-समय पर स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता अभियान चलाता रहता है। हमें अपनी जांच नियमित रुप से कराते रहना चाहिए। स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखना आवश्यक है। डा. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व होम्योपैथिक दिवस डा. एस हैनिमन के याद में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। शिविर में सुभाष चंद्र महेश, राकेश कुमार महेश, मुकेश माहेश्वरी का सहयोग रहा।
इस अवसर पर अलका ,संतोष शर्मा, डा. सुमित पराशर, मोहित सिंहल, इरफान गोल्डी, स्वेता माहेश्वरी, प्रीति माहेश्वरी, कांता महेश, आशा तापड़िया, रुबिना माहेश्वरी, शीला महेश, पूजा महेश, क्षमा माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।
































